गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पिपरा में मकान निर्माण करा रहे मजदूरों पर आधा दर्जन मनबढ़ों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जातिसूचक गालियां देते हुए मजदूरों को पीटा और निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। एक आरोपी पर असलहा लहराकर उसके बट से मारने का भी आरोप है। पीड़ित ज्ञानदास ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...