गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन और उसके महत्व पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कीट विज्ञान विभाग के प्रो. पीके मल्ल रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने की। डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में एमएससी के छात्र विकास त्रिपाठी और अनुराग यादव तथा बीएससी की छात्रा अंकिता यादव, यशांशी समेत अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की। संचालन डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय ने किया, जबकि डॉ. जितेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राणी विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. फणीन्द्र तिवारी, डॉ. शशांक कुमार श्रीवा...