गोरखपुर, सितम्बर 13 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम सभा मठिया में समाजसेवी एसके शर्मा ने जनसंवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी बातों, सुझावों एवं अपेक्षाओं को लेकर जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा किया। शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना और जनहित के विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाना ही प्राथमिकता है। जनता के साथ निरंतर संपर्क और संवाद के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार भारती, प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम यादव, दयनाथ भारती, ...