गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स इलाके के झरना टोला स्थित एक मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और सामान ले जाने के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज निवासी अशोक कुमार मेहता ने पुलिस को बताया कि उनका मकान झरना टोला में है। आरोप है कि 10 जून की रात आरोपियों ने उनके गायत्री नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर फोल्डिंग पलंग, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन, बिजली मीटर व केबल समेत अन्य सामान उठा ले गए।इसके बाद मकान को ध्वस्त कर भूखंड को तीन हिस्सों में बांट दिया, ताकि उसकी बिक्री की जा सके। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाई समेत 06 पर केस दर्ज विवादित भूमि उनकी माता जानकी देवी के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है और मामले में न्यायालय व बोर्ड...