गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता सावित्री हॉस्पिटल के पास नाले पर बने मकानों के फर्श काटकर कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का गुरुवार सुबह महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने निरीक्षण किया। लगातार चौथे दिन चल रहे नाले की सफाई का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने दिए।महापौर और नगर आयुक्त ने मौके पर चल रहे सफाई कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नाले की सफाई में किसी तरह की लापरवाही न हो और कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि जलनिकासी व्यवस्था बेहतर हो सके।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...