गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रावण मास में मंदिरों की सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जगरनाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर में गंदगी मिलने पर सीएलसी सुपरवाइजर का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। दो जोन में निरीक्षण के दौरान 14 डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों के चालक समय पर ड्यूटी पर नहीं मिले। सभी को अनुपस्थित कर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वच्छता पर कार्रवाई जगरनाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर और आसपास गंदगी की शिकायत मिलने पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने नाराजगी जताई। इसके बाद सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में मंदिर परिसर और आसपास काफी गंदगी मिली, जिससे प्रतीत हुआ कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई थी। श्राव...