Gorakhpur News: मंदबुद्धि युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने दूसरे गांव के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दवा लेने गोपालपुर गई थीं। करीब 12 बजे लौटीं तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि दुबौली गांव का युवक अमन उनकी बेटी को भगा ले गया है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.