गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मंडी समिति द्वारा पहली जुलाई से लागू की गई नई गेट नीति का व्यापारियों ने विरोध किया है। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नयी गेट पास व्यवस्था में हस्तक्षेप की मांग की है। अध्यक्ष ने कहा कि मंडी समिति द्वारा पहली जुलाई से लागू की गयी 'जियो टैगिंग एवं ऑनलाइन गेट पास' व्यवस्था से ईमानदार व्यापारी वर्ग आहत है। सरकार का उद्देश्य कर चोरी रोकना था, लेकिन नयी व्यवस्था ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का रास्ता खोल दिया है। व्यापारी दण्डात्मक प्रावधानों के डर से भयभीत हैं। नई व्यवस्था से राजस्व बढ़ने के बजाय भ्रष्टाचार बढ़ेगा। व्यापारियों ने नई व्यवस्था को स्थगित करने की मांग के साथ कठोर निगरानी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...