गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नवीन महेवा मंडी में अधिकारियों और कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना प्रवेश पर्ची जारी किए लाखों रुपये के मंडी शुल्क (राजस्व) की कथित चोरी के मामले में मंडी के उपनिदेशक प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उप निदेशक प्रशासन से शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। भाजपा नेता मोहम्मद अयूब की ओर से दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में नवीन महेवा मंडी में अधिकारियों व कार्यालय कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से बिना प्रवेश पर्ची जारी किए लाखों रुपये के मंडी शुल्क की चोरी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने को कहा गया है।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) क...