गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। चौथी अर्जित दास गुप्ता मेमोरियल मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता 18 अक्तूबर को सैयद मोदी स्टेडियम रेलवे के तरण ताल में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया जिले के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा करेंगे। पुरुष वर्ग के लिए 8 से 11 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 16 से 19 वर्ष, 20 से 35 वर्ष, 36 से 50 वर्ष एवं 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं, महिला वर्ग में 8 से 11 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 16 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग तक की बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। ये जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक सुरेश सिंह गौतम ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...