गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। 29 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मोगलपुरा, पिपराइच निवासी आकाश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से मंगलसूत्र बेचने के बाद मिले 1700 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...