गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी पुलिस ने पीड़ित को भ्रमित कर जेवर चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक लॉकेट और दो कान के झाले बरामद किए हैं। अब मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को मीना देवी पत्नी मोहिनलाल वर्मा को भ्रमित कर दोनों महिलाओं ने उनका एक लॉकेट और दो कान के झाले चोरी कर लिए थे। इस मामले में खजनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण बरामद कर लिए।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कबीरू पत्नी अब्दुलाह निवासी हरिहरपुर टोला जैतुआन और रूकशाना पत्नी सफीक आलम निवासी हरिहरपुर टोला नटुआन, थाना बांसगांव के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में...