Gorakhpur News: भोपा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। क्षेत्र में भोपा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे क्रॉसिंग के गेट संख्या 147 बी के पास बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। जानकारी मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और आरपीएफ ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी देवरिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.