गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सिकरीगंज मुख्य मार्ग से भैंस बाजार से जाने वाले माल्हनपार रोड की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग टूट फूट कर जर्जर हो चुका है, लगभग 6 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग लोग निर्माण विभाग से निर्माण वर्षों पहले कराया गया था,जो कि अब टूट फूट कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश के बाद मार्ग पर बने बड़े गड्ढों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। भैंस बाजार जाने वाले 50 गांवों के लोग देर सबेर डिलेवरी के लिए आने वाली गर्भवती और प्रसूता महिलाओं तथा गंभीर रूप से घायल अथवा बीमार लोगों और उनके तीमारदारों को आवागमन में बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क मरम्मत की मांग हालांकि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग विगत 2/3 वर्षों से की जा रही है लेकिन इस मार्ग का पुनर्...