Gorakhpur News: भैंस खेत में जाने को लेकर विवाद, मां-बेटे पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र के राजपुर दूबी में भैंस के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर दूबी निवासी प्रियंका पासवान पुत्री चौथी पासवान ने तहरीर में बताया कि छह सितंबर की शाम सूर्यभान यादव पुत्र आधाराम यादव और उसकी मां खेत में भैंस चले जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.