Gorakhpur News: भैंस के खेत में चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के करनजहवां गांव में भैंस के खेत में चरने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के बालकेश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रेनू शिकायत करने गई तो गाली-गलौज कर उसे दौड़ा लिया गया। बाद में आरोपितों ने घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर और मुंह में चोट लगी। वहीं दूसरे पक्ष के कोड़ई यादव ने आरोप लगाया कि सुनील मास्टर के बुलाने पर पहुंचने के दौरान तीन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.