गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रोजी-रोटी कमाने देवरिया गए मजदूर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हाईटेंशन लाइनों के नीचे काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 45 वर्षीय सूर्यभान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार दोपहर वह देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के छितही गांव में ट्रॉली पर भूसी लाद रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंच गई और वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्...