गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास कर दिया। अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों की सतर्कता से उसे समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार शिवलहिया गांव निवासी अखिलेश मौर्य का स्वर्गीय रामगति के परिवार से भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अखिलेश का आरोप है कि विवादित जमीन पर विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा है। उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने और न्याय दिलाने की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए।घटना का विवरण शुक्रवार ...