गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरईपार गांव के तिलौली टोला स्थित दलित बस्ती में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सितारा पत्नी स्वर्गीय जयनंद अपने मकान का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान रामसकल विवादित भूमि होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने पहुंच गए। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में एक पक्ष के रामसकल, रामू, श्यामू समेत कई लोगों को चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के विनोद और नितेश भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपी...