गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: पाली,हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के ग्राम कररिया स्थित डीह की सार्वजनिक खाली भूमि को बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कब्जे के प्रयास रुकवा दिया।सूचना पर पहुचें राजस्वकर्मी ने तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश दिए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि डीह की भूमि गांव की महत्वपूर्ण सार्वजनिक भूमि है, जिस पर किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी कब्जा किया जाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने मौके पर ही कब्जा हटवाते हुए प्रशासन से मामले का मौका मुआयना कराकर जमीन की पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है।ताकि भविष्य में कोई भूमि पर अवैध कब्जा ना कर सके।मौके पे पहुँचे हल्का लेखपाल कररि...