गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। ग्रामीणों की ओर से सरकारी धन के भुगतान के बाद काम नहीं कराने और अधूरे कार्यों की शिकायत मिलने पर पिपरौली ब्लाक के ग्राम पंचायत जोत बगही में जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मामले की जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को सौंपी है। ग्रामीणों ने शिकायत में सड़क, नाली, खड़ंजा, विद्यालय की बाउंड्रीवाल, सामुदायिक शौचालय, आरओ प्लांट, सोलर व स्ट्रीट लाइट समेत 20 कार्यों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के रिकार्ड के आधार पर भुगतान और कार्यों की स्थिति में अंतर होने का दावा किया है।शिकायत में अलग-अलग कार्यों के लिए भुगतान की गई धनराशि का ब्योरा देते हुए तकनीकी एवं वित्तीय जांच, अभिलेखों के मिल...