गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। शनिवार की शाम हुई भारी बारिश के बाद रविवार की सुबह 08 बजे नगर आयुक्त अजय जैन जलभराव और जलनिकासी की स्थिति देखने के लिए महानगर की सड़कों पर उतर पड़े। गोलघर से शुरू हुआ निरीक्षण विजय चौक, सावित्री हॉस्पिटल, सुमेर सागर, धर्मशाला अंडरपास, बेतियाहाता, मुंशी प्रेमचंद पार्क होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक चला। इस दौरान आर्यन हॉस्पिटल वाली गली, चंपा देवी पार्क के बगल की कॉलोनियों, गोरक्ष एंक्लेव के सामने की कॉलोनियों और पाम पैराडाइस के पास स्थित रामगढ़झील में लगे स्लुइस गेट का भी जाएजा लिया। निरीक्षण के बाद सुबह 8:30 बजे नगर आयुक्त अजय जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महानगर में जलनिकासी की स्थिति की समीक्षा की। इसमें अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, जोनल अधिकारी, स...