Gorakhpur News: भाभी से मारपीट में चार पर केस
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव की साधना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके देवर मयंक उपाध्याय ने बगल के इंटर कॉलेज के चपरासी राज शर्मा और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.