गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक अभियान तेज करने की तैयारी की है। पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों, महिलाओं और युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत 22 नवंबर से बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए।शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर संबंधित नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाया जाए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सूबे की 403 सीटों पर जन चौपाल से जनता के बीच उतरेगी भाजपा, 19 को गोरखपुर से आगाज एक जन...