Gorakhpur News: भाजपा कार्यालय में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। श्रावण मास के उपलक्ष्य में गुरुवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन एवं हनुमान जी महाराज के आह्वान के साथ हुई। कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर शहर, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, चिरंजीव चौरसिया, मनोज अग्रहरी, समरेंदु सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, श्वेता श्रीवास्तव, पवन यादव, रणविजय सिंह मुन्ना, मनीष जैन, प्रेम नाथ शुक्ला, सत्यम साहनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.