Gorakhpur News: भांजे की पिटाई का कारण पूछने गए मामा और दो भाइयों पर ईंट-पत्थर से हमला
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में भांजे के साथ हुई मारपीट का कारण पूछने गए मामा और उनके भाई पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फुलवरिया निवासी श्रीराम सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 8:30 बजे उनका भांजा विक्रम सिंह पुत्र संजय सिंह फुलवरिया चौराहे पर गया था। आरोप है कि वहां गांव के ही अरविन्द प्रताप सिंह, प्रिन्स सिंह, राज सिंह और महेन्द्र सिंह ने उसे पकड़कर लात-घूंसों से पीट दिया। रोते हुए घर पहुंचे विक्रम ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद श्रीराम सिंह अपने भाई बलवन्त सिंह के साथ आरोपियों से मारपीट का कारण पूछने गए। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.