गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। धर्मशाला बाजार की रामलीला कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रातः काल ब्रह्म बेला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के अयोध्या वापस लौटने का एक दिन शेष रह गया है। भरत यह विचार कर दुखी हो रहे हैं कि कहीं प्रभु ने उन्हें कुटिल जानकर भुला तो नहीं दिया है। तभी वहां हनुमान जी का आगमन होता है और वे भरत को श्री राम के आने की सूचना देते हैं। यह सुनते ही भरत सहित अयोध्या वासियों में हर्ष की लहर दौड़ जाती है। कुछ ही पल बीतने के बाद श्रीराम, माता जानकी और भइया लक्ष्मण का आगमन होता है। इसी के साथ श्री राम और भइया भरत का मधुर मिलन होता है। अयोध्या वासी श्री राम और भइया भरत के भाव विभोर मिलन देखकर आनंदित होते हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: राम का राजतिलक, भरत मिलाप...