गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कनकेश्वरी नंद गिरी उर्फ किरन बाबा के आश्रम पर छठ पर्व के समापन के अवसर पर 17 नवंबर को शाम सात बजे भव्य भजन संध्या एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक गायक आरएन बाबू अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री रीतू सिंह भी इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगी। भजन संध्या एवं भंडारा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह मुख्य अतिथि तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: कच्ची तालाब छठ घाट के अगले वित्तीय वर्ष में पक्कीकर...