गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक निर्माणाधीन विरासत गलियारे को नई और विशिष्ट पहचान देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही पाण्डेयहाता से धर्मशाला तक विरासत गलियारे की दुकानों के फसाड भगवा रंग और साइन बोर्ड एक डिजाइन एवं फांट में नजर आएंगे। मंगलवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अभियंताओं ने विरासत गलियारा का निरीक्षण कर तीन मॉडल तैयार करने का निर्णय लिया। इन मॉडल को देख कर सभी दुकानों के बाबत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बदलाव से न केवल बाजार की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, जोनल अधिकारी ओपी यादव, अवर अभियंता अतुल कुमार, सूरज शर्मा, गोरखपुर विका...