गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से गुरुवार को 'ब्रिक्स 2026 : चुनौतियां, संभावनाएं एवं भविष्य की दिशा' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि ब्रिक्स आर्थिक सहयोग, व्यापार, निवेश, वित्तीय सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान और विकास से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों को साझा मंच उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में आर्थिक असमानता, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, ऊर्जा व खाद्य सुरक्षा जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ब्रिक्स देशों के पास आर्थिक, जनसांख्यिकीय और प्राकृतिक संसाधनों की पर्याप्त क्षमता है, लेकिन इन शक्तियों को सामूहिक रूप से उपयोग...