गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर से संबंधित बीपीएचयू (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कार्यालय को 20 किमी. दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से वर्ष 2025 में बीपीएचयू कार्यालय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर परिसर में ही स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव/निर्देश भेजा गया था। इसके बावजूद कार्यालय को ब्रह्मपुर से हटाकर सीएचसी बरही ले जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्वास्थ्यकर्मियों की कथित मिलीभगत और साजिश के कारण कार्यालय को ब्रह्मपुर से दूर ले जाया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों क...