गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जंगल सिकरी स्थित सटलैक्स बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हुआ। अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदेश के 52 जिलों के करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में मेरठ के आदित्य तोमर विजेता बने, जबकि अलीगढ़ के अतीक उपविजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या के दिव्यांश सिंह ने खिताब जीता। नोएडा के सार्थक सोम दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में लखनऊ की अन्वी पाठक विजेता और कानपुर की सांविका गुप्ता उपविजेता रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने खिताब जीता, जबकि बन्या चौधरी उपविजेता रहीं। समापन समारोह में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवां विधायक प्रद...