गोरखपुर, सितम्बर 9 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर पूर्वी आम बाजार निवासी बुजुर्ग महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से मंगलवार को बेटे-बहू समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि मकान पर कब्जे के विवाद में आरोपितों ने घर में घुसकर उस पर और उसके नाती पर जानलेवा हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभावती देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने प्लॉट खरीदकर मकान बनवाया है और वह अपने नाती आनंद के साथ रहती हैं। उनका बेटा रामनिवास यादव पत्नी के साथ लखनऊ में रहता है। पिछले करीब 15 वर्षों से नाती ही उनकी देखभाल कर रहा है। आरोप है कि बेटा और बहू मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला के मुताबिक, 30 अप्रैल की शाम करीब सात बजे रामनिवास यादव, किरन, सु...