Gorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: सांप के डसने से गोला इलाके में युवक की हुई थी मौत झाड़-फूंक में जिंदा नहीं हुआ तो नदी में किया प्रवाहित गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के परसिया निस्फी राजा गांव में सांप के डसने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद वापस घर ले आए। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद जब कोई फायदा नहीं हुआ तो परिजनों ने शव को सरयू नदी में केले के पत्ते पर रखकर प्रवाहित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
सांप का डसना परसिया निस्फी राजा गांव निवासी अमरेश सिंह (26) पुत्र राजनारायण सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे शौचालय गया था। शौचालय में कमोड की आड़ में सांप छिपा था। सांप ने अमरेश को तीन बार डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पहले डसे हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.