गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला उपनगर के वार्ड नंबर छह भीखीगंज में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई करने और बचाने पहुंची उसकी मां व बहन को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनू पुत्र गयासुद्दीन ने तहरीर में आरोप लगाया कि 28 सितंबर को वह घर के पास मोबाइल चला रहा था। तभी इरफान, आदिल और मुराद ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मां-बहन बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...