गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम सीआरसी ऑडिटोरियम में हुआ। राजकीय नर्सिंग कालेज और सीआरसी ने कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से की। इसके बाद प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नर्सिंग कालेज की प्राचार्य डॉ. अलका सक्सेना व सीआरसी निदेशक डॉ. जितेंद्र यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तपस कुमार आइच ने नशे के मानसिक, सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। सीआरओ डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आमिल हयात खान ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: छात्रों ने नशा मुक्ति रैली निकाल कर जागरूक किया क...