गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों और चिकित्सा छात्रों दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और जनरल सर्जरी विभाग में परास्नातक की सीटें दोगुनी की जा सकती हैं। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को अचानक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के गायनी विशेषज्ञ डॉ. सम्राट चक्रवर्ती और गुजरात के सूरत मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. संदीप शामिल थे। सुबह से शुरू हुआ निरीक्षण देर शाम तक चला। टीम ने सबसे पहले गायनी और सर्जरी विभागों का मुआयना किया, शिक्षकों से मुलाकात की, आईसीयू, वार्ड और अन्य संसाधनों को देखा। इसके बाद ट्रामा सेंटर, पैथोलॉजी और नेहरू अस्पताल के अन्य विभागों का भी निर...