गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित मेस से शुक्रवार को टिफिन गायब होने के विवाद में मेस संचालक ने एक टिफिन सप्लायर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, देवरिया जिले के आमघाट निवासी प्रकाश सिंह, जो वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-1 स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में रहते हैं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बाहर से टिफिन सप्लाई करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को मेस संचालक संजय ने टिफिन लेने का आरोप लगाते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट-धमकी देने का आरोप इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए और चश्...