गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज मरीजों के इलाज का इंतजाम ऑनलाइन करने जा रहा है। ओपीडी में आने वाले हर मरीज का आयुष्मान भारत डिजिटल पहचान पत्र (आभा आईडी) बनेगा। इस आईडी पर शुक्रवार से मरीजों के बीमारी, जांच और इलाज का ब्योरा दर्ज होगा। ऐसे मरीजों को अब पर्चा और जांच की फाइल ढोने से मुक्ति मिल जाएगी। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से आभा आईडी बनाने के लिए मानसिक रोग विभाग और जनरल सर्जरी विभाग में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। एसआईसी डॉ. अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार से दोनों विभागों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पर्चा ऑनलाइन बनेगा। ओपीडी का पर्चा बनते ही मरीज का ब्योरा डॉक्टर के कंप्यूटर पर दिखने लगेगा। मरीज पर्चा काउंटर से सीधे ओपीडी में जाकर अपना परामर्श ले सकेंगे। परामर्श और दवाएं कंप...