गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: सतहवा ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, समय रहते टला बड़ा दुर्घटनाक्रम चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार से मरीज लेकर गोरखपुर आ रही एक एंबुलेंस शुक्रवार तड़के करीब दो बजे चौरीचौरा क्षेत्र के सतहवा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार सलमान पुत्र राजू और विकास कुमार को हल्की चोटें आईं।सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दूसरी एंबुलेंस से गोरखपुर के लिए रवाना कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...