Gorakhpur News: बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने पर जेई और एसडीओ को नोटिस
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम में संविदाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्युत उपखंड गुलरिहा के उपकेंद्र खुंटहन क्षेत्र में संविदाकर्मियों से बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली का काम कराए जाने के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। कर्मचारियों की जान जोखिम में डालकर काम कराने के इस मामले का मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता (जेई) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वायरल फोटो और वीडियो में संविदाकर्मी बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के बिजली के खंभों और लाइनों पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। बिजली के काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद कर्मचारियों से सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.