गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महानगर में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अभियान चलाकर दो अवैध निर्माण सील कर दिए। दोनों निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।तारामंडल क्षेत्र स्थित गौतम विहार आवासीय योजना में राम दुलारे चौरसिया द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, साकेतनगर क्षेत्र के महुईसुघरपुर में भवन संख्या-12 डी के सामने मिथिलेश मौर्या और राम कृपाल मौर्या द्वारा बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण पर सीलिंग की गई।जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने नागरिकों से निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की। कहा कि बिना स्वीकृति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण ...