Gorakhpur News: बिना फिटनेस चल रहे 271 स्कूली वाहनों को नोटिस
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। परिवहन आयुक्त उप्र के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त तक चल रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0' अभियान के तहत जिले में बिना वैध फिटनेस संचालित हो रहे 271 स्कूली वाहनों को चिन्हित किया गया है। परिवहन विभाग की ओर से संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को कई बार नोटिस भेजकर वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक संबंधित विद्यालयों की ओर से फिटनेस प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई है। विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से ऐसे वाहनों का तत्काल भौतिक निरीक्षण कराकर फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने की अपील की है।एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में फिटनेस नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.