गोरखपुर, सितम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मौरंग बालू को लेकर न कोई प्रदेश सरकार ने नया टैक्स लगा है, न खनन के नियम में बदलाव हुआ है और न ही डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बिहार से आने वाले मौरंग बालू की कीमतों में प्रति ट्राली 600 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। ट्रक मालिक दलील दे रहे हैं कि पिछले एक पखवाड़े से उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए नए टैक्स के रूप में 4000 रुपये जमा करने पड़ रहे हैं। ऐसे में कीमतों में प्रति ट्रेलर 5000 से लेकर 8000 रुपये की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। स्पोर्ट्स कालेज पर सोमवार को मौरंग बालू खरीदने पहुंचे दीनानाथ प्रजापति को बालू बिक्री करने वाले टुनटुन तिवारी ने एक ट्रेलर मौरंग बालू की कीमत 60 हजार रुपये बताई। दावा किया गया कि ट्रेलर 950 घन फीट मौरंग बालू है। बालू के नापने की बात पर ब...