गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। भौवापार स्थित मुंजेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य गेट के सामने मंगलवार दोपहर चालक की लापरवाही से ई-रिक्शा गढ्डे में जाकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक बच्ची को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक टेंपो को बिना चाबी निकाले सड़क किनारे खड़ा कर दुकान पर चला गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी एक बच्ची ने खेल-खेल में एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...