गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कोड़र नीलकंठ गांव में बिजली संबंधी विवाद को लेकर दो भाइयों की लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से पिटाई कर दी गई। मारपीट में एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर होने समेत दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोड़र नीलकंठ निवासी बलिन्द्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात बिजली संबंधी विवाद को लेकर मनोज यादव, राना यादव, नितेश यादव, हरेन्द्र यादव और तहसीलदार यादव उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट में बलिन्द्र के भाई संगम यादव को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार...