गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। महमूदाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब होने के कारण विद्यालय की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। विद्यालय में जनरेटर से आवश्यक व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। मंगलवार को गर्मी और उमस के बीच कुछ छात्राओं को चक्कर आने और असहज महसूस होने की शिकायत हुई। एहतियातन 11 छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार दिया। इसमें से पांच की तबियत गर्मी से बिगड़ी थी। सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य मिलने पर उन्हें वापस भेज दिया गया。

बैटरी आपूर्ति में समस्या वार्डन के अनुसार, विद्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर से पूरे गांव को बिजली आपूर्ति होती है। पिछले चार दिन से यह खराब है। इसक...