गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने और कनेक्शन न कराने का मामला सामने आया है। अनंतपुर जिगीना गांव निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह पहले गांव के मुस्ताक अली ने बिजली कनेक्शन दिलाने का भरोसा देकर उनसे 20 हजार रुपये नकद लिए थे। रुपये लेने के बाद न तो बिजली कनेक्शन कराया और न ही रकम वापस की। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपी गाली-गलौज कर जान-माल की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...