गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरदारनगर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के छपरा मंसूर गांव में एक दलित गरीब कमलावती एक माह से गांव के ही कुछ लोगों के कारण कनेक्शन होते हुए भी खंभे से लाइट नहीं ले पा रही है। उसे पोल से बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग महिला इस भीषण गर्मी में बेहाल है। कुछ लोगों का कहना है कि खंभा उनके दरवाजे पर लगा है और वह जिसे चाहेंगे, उसको ही कनेक्शन लेने देंगे। महिला को जानकारी नही होने के कारण विभाग के अधिकारियों से भी नहीं मिल पा रही है। उसकी मांग है कि विभाग किसी तरह से उसे बिजली कनेक्शन दिलवा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...