Gorakhpur News: बिजली उपकेंद्र में जेई से बदसलूकी, लाइन जबरन चालू कराने का प्रयास
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। उनवल विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को एक युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ पहुंचा और हरनही फीडर को जबरन चालू कराने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर अवर अभियंता (जेई) से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने देर रात आलापार कठैचा विंदन गांव निवासी विजय कुमार यादव उर्फ पिंटू कठैचा और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष खजनी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उनवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार राय को सौंपी गई है।
घटना का विवरण जेई सत्येंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि, हाल में आई आंधी-तूफान से 33/11 केवी उनवल विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कई लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हरनही फीडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.